स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब द्वारा आज रविवार को 1 बजे प्रेस बयान कर जानकारी दी की 11 अगस्त को सुबह 10 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

जो मुख्य बाजार होते हुए वाई पॉइंट तक जाएगी। वहीं, दोपहर 1 बजे गिरिपार आँजभोज मंडल मानपुरदेवड़ा से राजपुर-सुनोग तक बाइक तिरंगा यात्रा आयोजित करेगा।

दोनों कार्यक्रमों में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।