पावंटा साहिब
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रुप धारण कर लिया है। बुधवार सुबह से पांवटा साहिब में यमुना नदी का उफान पर है। यहां जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना किनारे स्थित श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पानी आ गया है। यहां से यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है जिस कारण वहां पर भी जलस्तर बढ़ गया है यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है।
श्रद्धालुओं ऑपरेटर की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर स्थानीय गोताखोर की टीम तैनात कर दी है।
बताते चले की दो तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिला सिरमौर के रेणुका में गिरि जटोन बैराज में जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण गेट खोल दिए है। गिरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड आसन बैराज से भी विगत रात को पानी छोड़ा गया। गिरी नदी के अलावा टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये टोंस नदी भी हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर किल्लोड के समीप यमुना में प्रवेश करती है।
